Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बाहर से लोगों को लाकर दंगा करा रही BJP! ममता बनर्जी बोलीं- जुलूस में बंदूक लेकर कर रहे डांस

सोमवार को ममता बनर्जी ने प्रशासनिक बैठक की थी और मंगलवार को दीघा में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रही हैं।

04 Apr 2023

बाहर से लोगों को लाकर दंगा करा रही BJP! ममता बनर्जी बोलीं- जुलूस में बंदूक लेकर कर रहे डांस

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा और हुगली में हिंसा को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। मंगलवार को पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा में पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल के लोग कभी दंगा नहीं करते हैं। बीजेपी नहीं पार रही है। दंगा करने के लिए बाहर से लोगों को ला रहे हैं। क्रिमिनल से लेकर हिंसा करवा रहा हैं। टीवी पर देखें हैं, बंदूक लेकर मीटिंग कर रहे हैं। जुलूस में डांस कर रहे हैं।ममता बनर्जी ने पूर्वी मेदिनीपुर के दौरे पर हैं।

सोमवार को ममता बनर्जी ने प्रशासनिक बैठक की थी और मंगलवार को दीघा में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रही हैं।दीघा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। बीजेपी बाहर से लोगों को लाकर दंगा कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार से गुडा लाया जा रहा है। हिंदी भाषी, उर्दू भाषी गुंडा नहीं है। यहां के लोग शांति के प्रतीक हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी के जुलूस में राम का नाम बदनाम करने के लिए बुल्डोजर और ट्रैकर लेकर घुसे थे। बंदूक लेकर आये थे। पुलिस की अनुमति नहीं थी, जो फल बेचते थे। उसके दुकान में आग लगा दिये थे। ममता बनर्जी ने कहा कि हावड़ा में शांति हुई। दूसरे दिन नाचते-नाचते रिसड़ा चले गये। उन्होंने कहा कि जिस धर्म में गुडागर्दी है, उसे धर्म नहीं बोलते हैं। ये हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं। जिस धर्म में बंदूक लेकर लोगों को रक्त ले रहा है। ये हिंदू भी नहीं है और मुस्लिम और ईसाई भी नहीं है। ये बीजेपी के गुंडा हैं। ये हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं।  BJP-बजरंग दल वाले कर रहे दंगा, क्यों नहीं लटका रहे उल्टा?  

अमित शाह पर हमला उन्होंने बीजेपी पर दंगा लगाने का आरोप लगाया। बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान कि दंगा करने वालों को उलटा लटका कर सीधा कर देंगे का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी और बजरंग दल के लोग दंगा कर रहे हैं, क्यों नहीं उन्हें उल्टा लटका रहे हैं। चैरिटी बिगिंस एट होम।ममता बनर्जी ने कहा कि कि अभी भी मैं यह नहीं भूली हुई।। दीदी ओ दीदी।।वह भूली नहीं हैं। वह छोडेंगी नहीं। जब ममता बनर्जी को पराजित नहीं कर पाए, तो नंदीग्राम में वोट लूट लिया है। इसके खिलाफ वह कोर्ट में गई हैं। वह नहीं छोड़ेंगी। टिम-टिम कर जलेगी। फिर भारत से विदा लेंगे। बिहार में एक नेता ने कहा कि बिहार में क्षमता में आने के बाद उल्टा कर पीटेंगे। लटका कर मारेंगे। दंगा बीजेपी और बजरंग दल के लोग कर रहे हैं। क्या उल्टा लटका कर पीट रहे हैं।ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग दंगा कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीबीआई और ईडी को जितना भी लगा दें। पुलिस दंगा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि वह किसी से नहीं डरती हैं। उसे कोला कर पाएंगे। जो बदनाम करेगा। दंगा करके और राज्य का पैसा बंद कर रहे हैं, तो लोग खुद ही विदा दे देंगे। उन्होंने कहा कि परसो एक कोयला माफिया मारा गया, बतायें कि उसकी मृत्यु कैसे हुई। कौन-कौन लोग उसकी सहायता करते थे। एक दिन ऐसा आएगा, जिस तरह से गाय के मुंह में जाल बांधा जाता है। उसी तरह से उनके मुंह में भी जाल बांध दिया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News