Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा बिहार का स्मार्ट सिटी भागलपुर जिला

हालात ऐसे हैं कि लोगों के सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।

05 Apr 2023

देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा बिहार का स्मार्ट सिटी भागलपुर जिला

पटना। देश के प्रदूषित शहरों में बिहार का एक शहर भी शामिल है। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की रिपोर्ट से मिली है। एक्यूआई की रिपोर्ट ने बिहार को लेकर जो जानकारी दी है उससे बिहार के पर्यावरण को लेकर हालात चिंताजनक है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।

एक्यूआई की रिपोर्ट के अनुसार देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बिहार का भागलपुर जिला रहा है, जो बिहार का स्मार्ट सिटी भी है। भागलपुर का प्रदूषण का स्तर 222 था। राजधानी पटना में भी प्रदूषण बढ़ा है। पटना का एक्यूआई 176 दर्ज किया गया। देशभर में बिहार का मुजफ्फरपुर जिला 181, सहरसा 216, बेगूसराय 218 और बेतिया 219 स्थान पर रहा। कटिहार का एक्यूआई मंगलवार को 221 दर्ज किया गया।

पटना का एक्यूआई मंगलवार को 176 दर्ज किया गया जबकि शहर में मंगलवार को सबसे अधिक एक्यूआई मुरादपुर इलाके का रहा। यह इलाका निर्माण कार्यों के कारण शहर का सबसे प्रदूषित क्षेत्र बना हुआ है। यहां एक्यूआई 308 रहा है। शहर में वायु प्रदूषण का इन दिनों मुख्य कारण पीएम 2.5 नहीं, बल्कि पीएम 10 बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि एयर क्वालिटी इंडैक्स (एक्यूआई) वायु के गुणवत्ता को मापने की इकाई है। 50 एक्यूआई को अच्छा माना जाता है जबकि 51 से 100 एक्यूआई अलार्म है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News