Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

सासाराम में आठवें दिन इंटरनेट सेवा बहाल, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन नजर

जिले में शनिवार सुबह से इंटरनेट सेवा की सुविधा लोगों को मिलने लगी है।

08 Apr 2023

सासाराम में आठवें दिन इंटरनेट सेवा बहाल, सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन नजर

रोहतास। रोहतास जिले के सासाराम में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर 31 मार्च से बंद इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। जिले में शनिवार सुबह से इंटरनेट सेवा की सुविधा लोगों को मिलने लगी है।

9 दिनों से इंटरनेट सेवा बंद रहने से जिलों के लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन अब लोगों ने राहत की सांस ली है और इंटरनेट से जुडी कई सेवाओं के लिए अब वे परेशानी से मुक्त हो गए हैं। रमजान के अवसर होने वाली ऑनलाइन शॉपिग सहित रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इंटरनेट की सेवाएं शुरू होने से लोगों की कई प्रकार की खरीददारी आसान हो गई है। वहीं इंटरनेट शुरू होने से ऑनलाइन पढ़ाई करने वालों को भी बड़ी राहत मिली है। हालांकि इंटरनेट सेवा शुरू होने के बाद प्रशासन और ज्यादा मुस्तैद है। सोशल मीडिया पर खास कर ध्यान रखा जा रहा है। इसके पहले सासाराम में हुई हिंसा और उपद्रव की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन के आदेश से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इस वजह से आम लोगों के साथ ही विद्यार्थियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी थी।

जिलाधिकारी धमेंद्र कुमार ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं को भडकाने वाली और आपत्तिजनक पोस्ट पर नजर रखी जायेगी। ऐसा करने वाले पर एफआईआर दर्ज की जायेगी और जरूर पड़ने पर गिरफ्तार भी किया जायेगा। इंटरनेट का प्रयोग सकारात्मक रूप में करेंगे। इसके लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में अब स्थिति सामान्य है। फिर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

बताया जा रहा है कि अधिकांश बाजारों में अब आम दिनों की भांति दुकानें खुलने लगी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए सासाराम आने लगे हैं। सड़कों पर चहल पहल भी फिर से सामान्य होने लगा है। हालांकि पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम अभी भी जारी हैं। संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए दोनों समुदायों के लोगों ने कल एक अच्छी पहल की।जुम्मे की नमाज के बाद हिंदू लोगों की ओर से मुस्लिमों को गुलाब भेंट किया गया। इस दौरान मुस्लिम भाई भाव विभोर हो गये।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रामनवमी के दौरान उपद्रव की घटनाएं देखने को मिली थी। इस वजह से सासाराम में पुलिस ने उपद्रवियों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किया था। व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। राज्य एक डीजीपी आरएस भट्टी ने भी सासाराम का दौरा किया और जमीनी स्थिति को जाना। सासाराम के कई स्थानों को चिन्हित कर वहां खास नजर रखी गयी। नौ दिनों बाद आज वहां की स्थिति पूरी तरह समान्य हो पायी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News