Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नियुक्ति भ्रष्टाचार : 32 घंटे बाद सीबीआई ने तालाब से बरामद किया तृणमूल विधायक का मोबाइल

रविवार सुबह एक फोन बरामद किया गया है जबकि दूसरा फोन अभी भी नहीं मिला है।

16 Apr 2023

नियुक्ति भ्रष्टाचार : 32 घंटे बाद सीबीआई ने तालाब से बरामद किया तृणमूल विधायक का मोबाइल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्तित भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुर्शिदाबाद के बरमान से तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्णा साहा का मोबाइल फोन आखिरकार 32 घंटे बाद उनके घर के पास के तालाब से बरामद कर लिया है। हालांकि उन्होंनेमदो मोबाइल फोन तालाब में फेंके थे लेकिन अभी तक एक ही फोन बरामद किया जा सका है। सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार रात से पंप के जरिए तालाब का पूरा पानी निकाल दिए जाने के बाद कीचड़ में विधायक का मोबाइल फोन खोजा जा रहा था। रविवार सुबह एक फोन बरामद किया गया है जबकि दूसरा फोन अभी भी नहीं मिला है।

इधर दूसरी ओर रविवार पूर्वाहन सीबीआई की टीम विधायक को लेकर बाथरूम और छत पर गई जहां से उन्होंने मोबाइल फोन फेंका था। घटना का पुनर्निर्माण करवाया गया है। सीबीआई अधिकारियों को देखने के बाद वह किस तरह से भागने की कोशिश किए, कैसे अपना मोबाइल फेंका और क्या-क्या योजना बनाई, इसका पुनर्निर्माण किया गया है। इसके अलावा जो मोबाइल फोन बरामद किया गया है उसकी शिनाख्त भी विधायक से करवाई गई है। उन्होंने सीबीआई के इकरारनामा पर हस्ताक्षर कर स्वीकार किया है कि मोबाइल उनका है और उन्होंने ही तालाब में फेंका था।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के सिलसिले में सीबीआई की टीम जब शुक्रवार को बरमान के ओंदी इलाके में स्थित विधायक के घर छापेमारी करने गई थी तब उन्हें घर पर ही बैठा कर पूछताछ शुरू कर दी गई थी। बीच में तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वह बाथरूम गए थे और उसी के रोशनदान से अपना दोनों फोन पास में मौजूद तालाब में फेंक दिया था। इसके अलावा सीबीआई के पहुंचने पर उन्होंने छत से भागने की भी कोशिश की थी। उसके बाद से केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी लगातार उनके घर तलाशी अभियान चला रहे थे। घर से दो बोरी नियुक्ति संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं जिसमें परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड भी शामिल हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News