Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अतीक और अशरफ के शव कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाए गए

अतीक के दोनों नाबालिग लड़के सुपुर्द ए खाक में हुए शामिल

16 Apr 2023

अतीक और अशरफ के शव कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाए गए

प्रयागराज। माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के शवों को कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में रविवार देर शाम दफना दिया गया।

इस मौके पर अतीक अहमद के दोनों नाबालिग लड़के अहजम और अबान अपने पिता और चाचा अशरफ के सुपुर्द ए खाक में शामिल होने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे। दोनों को बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान ले जाया गया था। साथ ही अशरफ की दोनों बेटियां भी कब्रिस्तान पहुंची थीं।

कब्रिस्तान के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के मद्देनजर जनाजे में अतीक के करीबी रिश्तेदारों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के भी वहां पहुंचने की अफवाहें चलती रही, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। दरअसल वह भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित है और फरार चल रही है। पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पोस्टमार्टम के बाद अतीक और अशरफ के शव सीधे कब्रिस्तान लाए गए। थोड़ी देर बाद दोनों के शवों दफनाए गए। अतीक और अशरफ के शव जहां दफनाए गए वहीं बगल में दो दिन पहले अतीक के बेटे असद को दफनाया गया था। वह झांसी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

इससे पहले अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अतीक को आठ और अशरफ को पांच गोलियां लगी थीं।

गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब दोनों भाइयों को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस लेकर जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन हमलावरों को तत्काल मौके पर ही दबोच लिया था।

पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल दोहरे हत्या के मामले में पकड़े गये तीनों आरोपितों के नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्रयागराज के शाहगंज में एफआईआर दर्ज किया है।

रविवार को दोपहर बाद तीनों आरोपितों लवलेश तिवारी, अरुण कुमार मौर्य और शनि को जिला कोर्ट में पेश किया। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News