Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

शिमरोन हेटमायर ने इंडियन प्रीमियर लीग में पूरे किये 1,000 रन

मैच में, हेटमायर ने केवल 26 गेंदों में नाबाद 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

17 Apr 2023

शिमरोन हेटमायर ने इंडियन प्रीमियर लीग में पूरे किये 1,000 रन

अहमदाबाद। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) करियर में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं।

हेटमायर ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

मैच में, हेटमायर ने केवल 26 गेंदों में नाबाद 56 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में दो चौके और पांच छक्के शामिल थे और उन्होंने यह रन 215.38 की स्ट्राइक रेट से बनाए।


अब तक के 51 आईपीएल मैचों में, जिसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए भी खेलाहै, हेटमायर ने 36.21 की औसत और 157.21 की स्ट्राइक रेट से 1,014 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 75 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ चार अर्धशतक बनाए हैं।

पिछले दो आईपीएल सीज़न में आरआर के लिए हेटमायर एक उत्कृष्ट फिनिशर रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 44.86 की औसत और 153.92 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले साल एक अर्धशतक बनाया, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59* था। यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल सीजन है।

इस साल उन्होंने पांच पारियों में 183.00 के औसत और 184.84 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं। हेटमायर इस सीजन की पांच पारियों में से चार बार नाबाद रहे हैं और उनके नाम एक अर्धशतक है।


मैच की बात करें तो इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (45), डेविड मिलर (46), हार्दिक पांड्या (28) और अभिनव मनोहर (27) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान ने कप्तान संजू सैमसन (60) और शिमरोन हेटमायर (नाबाद 56) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत 19.2 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News