Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

करनाल के तरावड़ी में राइस मिल की इमारत ढही, 4 मजदूरों की मौत, 12 के मलबे में फंसे होने की आशंका

इस दौरान तमाम मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

18 Apr 2023

करनाल के तरावड़ी में राइस मिल की इमारत ढही, 4 मजदूरों की मौत, 12 के मलबे में फंसे होने की आशंका

चंडीगढ़। हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी में मंगलवार तड़के करीब 3ः30 बजे शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढहने से चार मजदूरों की मौत हो गई। राहत और बचाव अभियान जारी है। मलबे में अभी भी करीब 12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। इस दौरान तमाम मजदूरों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का बचाव एवं राहत अभियान जारी है। अब तक मलबे से चार मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। करीब बीस मजदूरों को बचा लिया गया है। इस इमारत में करीब 200 मजदूर रहते थे। इनमें से कुछ रात को काम पर गए हुए थे। बाकी सो रहे थे। इस इमारत की पहली फ्लोर पर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। सोमवार को यहां दिन में काम हुआ था।

हादसे में मरने वाले मजदूर बिहार के अररिया, बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर के रहने वाले बताए गए हैं। बरामदे में सो रहे सारे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला और वह मलबे में दब गए। कमरों में रहने वाले मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें खिड़की और दीवार तोड़कर निकाल लिया गया है।

करनाल के एसपी शशांक कुमार सावन मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव अभियान में लगी हुई हैं। लेबर कॉन्ट्रैक्टर से मजदूरों की लिस्ट ली गई है। मृतकों के नाम संजय कुमार, पंकज कुमार, अवधेश और चंदन हैं। करनाल के जिला उपायुक्त अनीश यादव के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला कि बिल्डिंग का स्ट्रक्चर अनसेफ था। इसके लिए एसडीएम की अगुआई में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के एक्सईएन भी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News