Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मायावती ने निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार से बनायी दूरी, प्रदेश अध्यक्ष पर रहेगी जिम्मेदारी

बसपा ने इस बार अधिकांश सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं।

19 Apr 2023

मायावती ने निकाय चुनाव में प्रचार-प्रसार से बनायी दूरी, प्रदेश अध्यक्ष पर रहेगी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच राजनीतिक गलियारों से खबर आ रही है कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चुनाव प्रचार से खुद को दूर कर लिया है। जिससे अब अन्य दलों के नेताओं को सीधा फायदा होने वाला है।

कुछ राजनैतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कभी नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने वाली बसपा दूसरी बार निकाय चुनाव मैदान में उतरी हैं। बसपा ने इस बार अधिकांश सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं।

पार्टी जिस रणनीति के साथ चुनाव में उतरी थी, उसका उन्हें फायदा जरूर हुआ होगा, लेकिन मायावती के चुनावी मैदान में प्रचार न करने का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। साथ ही भाजपा अपने कार्यकाल में किए गए कामों को लेकर हर तबके तक पहुंच रही है, जिसका फायदा पार्टी को मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक इस बार निकाय चुनाव में प्रचार नहीं करने के मायावती के फैसले का सपा भी सीधा फायदा उठा सकती है। इसके पीछे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी सपा के साथ हर जगह नजर आ रहे हैं, इस वजह से सपा की कोशिश सफल होने की संभावना अधिक है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के लिए यह निकाय चुनाव चुनौतियों से भरा है। क्योंकि इस बार पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर और कोआर्डिनेटरों की होगी। बसपा इस चुनाव को आगामी लोकसभा-2024 की तैयारी मान रही है। इसके नतीजों के आधार पर पार्टी आगे की रणनीति बनाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News