तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया
डेंगू-मलेरिया से लडऩे के लिए जागरूकता की जरूरत
कोलकाता। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोलकाता नगर निगम ने मास्क को अनिवार्य कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए उपमेयर अतीन घोष ने कहा कि कोलकाता नगर निगम और सभी बोरो कार्यालय में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। गुरुवार को देखा गया कि अधिकांश कर्मी मास्क लगाकर पहुंचे थे।
उपमेयर ने बताया कि मुझे विश्वास है कि एक दो दिन के भीतर सभी कर्मी मास्क पहनकर ही नगर निगम और बोरो कार्यालय में काम करने पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने आमलोगों से भी अपील की कि जो भी लोग अपने काम के सिलसिले में निगम मुख्यालय या बोरो कार्यालय पहुंचते हैं वे भी एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मास्क लगाये, इससे आप खुद भी सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने से कोरोना से लड़ा जा सकता है और निश्चित तौर पर हमलोग सोशल डिस्टेंस के साथ इस पर विजय भी पा सकते हैं।
अतीन घोष ने कहा कि बहुत सारे एनजीओ के साथ मेरी बैठक हुई है। मैंने सभी एनजीओ के प्रतिनिधियों को भी कहा है कि वे भी कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क लगाने की अपील करें। उन्होंने कहा कि पिछले साल मास्क लगाने की वजह से कोरोना से बहुत हद तक लड़ाई लड़ी गयी थी। मुझे उम्मीद है कि इस वर्ष भी हमलोग कोरोना से मास्क के दम पर लड़ाई लड़ सकेंगे।
उपमेयर अतीन घोष ने कहा कि डेंगू, मलेरिया से लडऩे के लिए जागरूकता की जरूरत है। पिछले साल बारिश के मौसम के बाद जिस प्रकार से कोलकाता में डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आये थे, उसके बाद से कोलकाता नगर निगम पूरी तरह से सचेतनता के साथ जागरूकता फैला रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मेयर फिरहाद हकीम ने खुद घूम-घूम कर सभी वार्डों में इसके प्रति जागरूकता फैलायी है, जिसका फायदा पूरे वार्ड के निवासियों को हुआ है। इस वर्ष भी हमलोग डेंगू-मलेरिया से लडऩे के लिए जागरूकता फैला रहे हैं। सभी वार्डों में माइकिंग भी की जायेगी।