वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
महिला आयोग ने DGP को लिखा पत्र; बाल आयोग ने भी मांगा जवाब
कोलकाता। उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में छात्रा की मौत को लेकर हंगामा मचा हुआ है. शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद शनिवार को सुबह पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन शनिवार दोपहर को फिर से हंगामा मच गया. स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस के साथ उनकी झड़प की भी खबर है.
इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने बंगाल पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर तीन दिनों में जवाब मांगा है. राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन प्रियंक कानूनगो ने भी जानकारी मांगी है.आरोप है कि मृत बच्ची के शव को सड़क किनारे घसीटा गया. वीडियो को बीजेपी नेता अमित मालवीय पहले ही ट्वीट कर चुके हैं. शिकायत सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल सुरक्षा आयोग की एक टीम पूरे घटना की जांच के लिए कलियागंज जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ही राष्ट्रीय बाल सुरक्षा आयोग चार सदस्यीय टीम मौके पर पहुंचेगी. राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने कहा कि वे मृतक के परिवार से बात करेंगे. प्रियंक कानूनगो ने बताया कि आयोग मौके पर जाकर पूरी स्थिति देखने के बाद केंद्र को रिपोर्ट करेगा.आयोग ने शुक्रवार को राज्य सरकार को इसकी जानकारी दी. प्रियंक कानूनगो ने कहा, “जिस तरह से पुलिस शव को घसीट कर ले गई वह बेहद दर्दनाक है. इस घटना को कतई मानवीय नहीं कहा जा सकता. स्थिति को देखकर अगला कदम तय किया जाएगा. कुछ दिन पहले तिलजला में एक बच्चे की मौत के बाद राज्य में बाल बाल आयोग आया था. प्रियंक कानूनगो ने तिलजला थाने के ओसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने राज्य पर असहयोग का आरोप लगाय था. बाद में आयोग के प्रतिनिधि बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की जांच के लिए मालदा गए थे. इस बीच, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार आज कालियागंज में पीड़ित परिवार से जाकर मुलाकात की.
इस बार प्रदेश में चार सदस्य आ रहे हैं. कालियागंज के साहेबघाटा क्षेत्र के निवासियों को शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा की छात्रा का शव पड़ा मिला था. निर्वस्त्र शव बरामद करने के बाद परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है. उस घटना को लेकर इलाके में काफी तनाव फैल गया. इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी बंगाल पुलिस महानिदेश को पत्र लिखकर रिपोर्ट तलब की है.