Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शुभेंदु का दावा : बंगाल पुलिस ने राजवंशी समुदाय के युवक की गोली मारकर हत्या की

अधिकारी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'कालियागंज में 33 साल के एक राजबंशी युवक' की हत्या कर दी।

27 Apr 2023

शुभेंदु का दावा : बंगाल पुलिस ने राजवंशी समुदाय के युवक की गोली मारकर हत्या की

कोलकाता। वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को दावा किया है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने राजवंशी समुदाय के युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में राजवंशी समुदाय के नाबालिग बच्चे की कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन और पुलिस पर हमले के बीच उनका यह आरोप बेहद महत्वपूर्ण है।

अधिकारी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने 'कालियागंज में 33 साल के एक राजबंशी युवक' की हत्या कर दी। उत्तर दिनाजपुर जिले में हाल ही में एक लड़की की हत्या के बाद हुई हिंसा के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद, राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने यहां भाजपा पंचायत समिति सदस्य के घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या की है।

अधिकारी ने ट्विटर पर कहा, 'ममता' की पुलिस ने भाजपा पंचायत समिति के सदस्य बिष्णु बर्मन के घर आधी रात (27 अप्रैल, 2023) को 2:30 बजे छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने मृत्युंजय बर्मन नाम के 33 साल एक राजवंशी युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह अत्याचार है, राज्य पुलिस के द्वारा किया जा रहा सबसे बड़ा आतंकवाद है। ममता बनर्जी सम्राट नीरो की तरह चैन की बंसी बजा रही हैं। जबकि राज्य जल रहा है और नागरिक अशांति के दौर में हैं।

उन्होंने आगे कहा,' बुधवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कालियागंज के लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी और कुछ ही घंटों में पुलिस ने उनका पालन किया। उन्हें राज्य पुलिस द्वारा इस नृशंस हत्या की जिम्मेदारी लेनी होगी। लोगों को इस तरह की आंतरिक हिंसा और रक्तपात के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठानी चाहिए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News