वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है
सिलीगुड़ी। जीएनएलएफ नेता रोशन लामा की सोमवार रात हत्या कर दी गई। घटना के वक्त मृतक की पत्नी और बेटी साथ थे। घटना बरमेक देवराली इलाके की है। घटना के संबंध में मृतक के भाई भूषण लामा ने लाभा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रात में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आरोपित शेरिंग शेरपा को मंगलवार सुबह हिरासत में ले लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जीएनएलएफ नेता रोशन लामा अपनी पत्नी और बेटी के साथ कालिम्पोंग से मोनसोंग स्थित अपने आवास जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बरमेक देवराली में उनकी कार की एक बाइक से टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक चालक शेरिंग शेरपा के साथ रोशन लामा का विवाद शुरु हो गया। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार शेरिंग शेरपा ने रोशन लामा को धक्का दे दिया जिससे रोशन लामा खाई में गिर गय। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। बाद में घायल रोशन लामा को परिवार के सदस्य खाई से बरामद कर कालिम्पोंग जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया। उधर, दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।