Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी बनकर विदेशों में लगाते थे चूना

 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

02 May 2023

माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी बनकर विदेशों में लगाते थे चूना

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर इलाके में मंगलवार को फिर एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ। ये माइक्रोसॉफ्ट जैसी ब्रांड कंपनियों के कर्मचारी बनकर विदेशों मुख्य रूप से स्विटजरलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड, जर्मनी के लोगों को चूना लगाते थे। पुलिस ने 10 लोगों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से 19 कंप्यूटर, 3 हार्ड डिस्क, 10 स्मार्ट फ़ोन और एक रजिस्टर बरामद किया गया है। बिधाननगर साइबर थाने में यह गिरफ्तारी की है।बिधाननगर साइबर थाने के पुलिस अधिकारियों के अनुसारगिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौम्यजीत बेताल (29 वर्ष), संदीप बेताल,  आदित्य शर्मा (21 वर्ष), के रूप में हुई है।इसके साथ अर्पित रॉय (25 वर्ष), और निखिल चौहान (24 वर्ष), को भी गिरफ्तार किया गया है।इन आरोपियों के खिलाफ बिधाननगर साइबर क्राइम थाना कांड संख्या 51/23 के तहत धारा 419/420/467/468/469/471/120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनसे पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मई को को विश्वसनीय स्रोत की सूचना पर साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों और पुलिस बल ने 304, 2सी/1, एक्शन एरिया-ढ्ढढ्ढ सी, राजारहाट, के एस्ट्रा टॉवर, तीसरी मंजिल, कमरा नंबर-एएनओ में स्थित एक अवैध कॉल सेंटर 'इनोवियस वेब सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेडÓ में छापेमारी की।
छापे के दौरान पता चला कि आरोपी मुख्य रूप से स्विटजरलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड, जर्मनी के लोगों को माइक्रोसॉफ्ट जैसी ब्रांडेड कंपनी बनाकर फोन करते थे और उन्हें उनके डिवाइस में एरर, वॉर्निंग सिग्नल और इंटरनेट स्पीड की समस्या दिखाते थे। उसके बाद रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन के माध्यम से अपने उपकरणों तक पहुंच बनाते थे।पुलिस ने कहा कि अंतत: उन्हें विभिन्न भुगतान मोड के माध्यम से भुगतान करने के लिए बाध्य किया जाता था। यह कॉल सेंटर वे फरवरी 2023 से संचालित कर रहे थे। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है और 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News