Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा सरकार के लिए 'बेटी बचाओ' सिर्फ ढोंग : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ' बस ढोंग है! असल में भारतीय जनता पार्टी भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।

04 May 2023

भाजपा सरकार के लिए 'बेटी बचाओ' सिर्फ ढोंग : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर हुए कथित दुर्व्यवहार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ' बस ढोंग है!

राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि देश के खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव शर्मनाक है। ‘बेटी बचाओ' बस ढोंग है! असल में भारतीय जनता पार्टी भारत की बेटियों पर अत्याचार करने से कभी पीछे नहीं हटी है।

उल्लेखनीय है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ऐसे में सिंह को सभी पदों से हटाने के लिए खिलाड़ी बीते कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बीती रात धरने पर बैठे खिलाडियों और पुलिस के बीच कथित झगड़े का मामला सामने आया। खिलाड़ियों का आरोप है कि पुलिस ने उनपर लाठियां चलाईं, जिससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

हालांकि डीसीपी प्रणव तयाल का कहना है कि जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने के दौरान आप नेता सोमनाथ भारती बिना इजाजत के फोल्डिंग बेड लेकर धरनास्थल पर आए। जब पुलिस ने इसके लिए मना किया तो पहलवान आक्रामक हो गए और ट्रक से बेड निकालने की कोशिश की। इसके बाद एक मामूली विवाद हुआ और दो अन्य लोगों के साथ सोमनाथ भारती को हिरासत में लिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News