Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुर्शिदाबाद में फरक्का बैराज के लिए केंद्र ने नहीं दिए 700 करोड़: ममता

हमने कई बार केंद्र सरकार से इस मामले में बात की लेकिन कोई मदद नहीं मिलती।

05 May 2023

मुर्शिदाबाद में फरक्का बैराज के लिए केंद्र ने नहीं दिए 700 करोड़: ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक बार फिर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। मुर्शिदाबाद की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि फरक्का बैराज की मरम्मत के लिए 700 करोड़ रुपये देने की बात केंद्र ने की थी लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। नदी में जलस्तर बढ़ गया है। फरक्का बैराज के कटाव का मुद्दा काफी पुराना है। हमने कई बार केंद्र सरकार से इस मामले में बात की लेकिन कोई मदद नहीं मिलती।

उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव करीब है। ऐसे में भाजपा के बड़े नेता बंगाल आते हैं, कहते हैं यह देंगे वह देंगे लेकिन जो राज्य के लोगों के हित में है, वह रोक कर रखा है। 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना का पैसा नहीं देते। जब बांग्लादेश के साथ फरक्का बैराज का समझौता हुआ था उसी समय केंद्र ने स्पष्ट कर दिया था कि गाद के कटाव और मरम्मत के लिए 700 करोड़ रुपये दिए जाएंगे लेकिन नहीं दिया गया।

ममता ने कहा कि शमशेरगंज के लिए मैंने एक दिन पहले ही 50 करोड़ के आवंटन की घोषणा की थी जो बेहद जरूरी हो गया है। लगातार नदी का कटाव बढ़ रहा है। मौसम बदल रहा है। उन्होंने शमशेरगंज के नदी कटाव प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया और लोगों से बातचीत की। उसके बाद उन्होंने प्रशासनिक बैठक में भाग लिया और पट्टा वितरण किया। मुख्यमंत्री ने नदी किनारे रहने वाले 86 लोगों को पट्टा दिया है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि गुरुवार को ही मालदा मुर्शिदाबाद की प्रशासनिक समीक्षा हुई थी। आज मैंने अपनी आंखों से शमशेरगंज की स्थिति देखी है। मैं कई बार लालगोला धूलियान सूती भगवानगोला जा चुकी हूं। इन क्षेत्रों में फरक्का बैराज की वजह से बेहद समस्याएं हैं, जिनके सुधार के लिए केंद्र सरकार बिल्कुल सजग नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News