Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चक्रवात मोचा हो रहा मजबूत

बंगाल के कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

05 May 2023

चक्रवात मोचा हो रहा मजबूत

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब की वजह से बना चक्रवात मोचा धीरे-धीरे मजबूत होता जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि निम्न दाब के चक्रवात में तब्दील होने की संभावना प्रबल है। शनिवार को यह धीरे-धीरे समुद्र तटीय क्षेत्रों की ओर मजबूत ताकत से बढ़ने लगेगा। इसके प्रभाव से पहले से ही बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी लगातार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह जारी अपने बयान में बताया है कि आज भी सारा दिन कोलकाता के साथ ही हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसलिए लोगों को बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। शनिवार से बारिश और बढ़ेगी।
इधर कोलकाता पुलिस समेत राज्य प्रशासन ने चक्रवात से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार इन सभी क्षेत्रों में बारिश और आंधी तूफान से होने वाले नुकसान से बचाव की तैयारी की जा रही है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने की भी तैयारियां शुरू की गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News