वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अभिषेक बनर्जी ने कहा, ”तृणमूल कांग्रेस की जीत होती तो भाजपा पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर देती। लेकिन सागरदिघी में कांग्रेस की जीत के बाद, आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोल की कीमत कम नहीं हुई।
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जनसंपर्क यात्रा के दौरान कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि सागरदिघी में कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी को फ्रेश ऑक्सीजन मिली है. उन्होंने दावा किया कि भगवा खेमे ने सागरदिघी चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद रामनवमी में हिंसा फैलाई. यहां तक कि वे फिर से एनआरसी लागू करने की धमकी देने लगे हैं.शनिवार को अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस-भाजपा पर फिर से राजनीतिक आक्रमण किया. मुर्शिदाबाद के रानीनगर में सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने इस्लामपुर में चाय की दुकान में बैठकर लोगों के साथ चाय भी पी और लोगों की वार्तालाप करते नजर आये।
रानीनगर सभा से अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि सागरदिघी उपचुनाव के बाद बीजेपी को फ्रेश ऑक्सीजन मिली है। तब रामनवमी पर हिंसा हुई थी. एनआरसी लागू करने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन हम एनआरसी की अनुमति नहीं देंगे। अभिषेक बनर्जी ने कहा, ”तृणमूल कांग्रेस की जीत होती तो भाजपा पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर देती। लेकिन सागरदिघी में कांग्रेस की जीत के बाद, आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोल की कीमत कम नहीं हुई। ”अभिषेक बनर्जी ने आज की बैठक से सागरदिघी कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास को एक संदेश भी भेजा. उन्होंने कहा, ”राज्य सरकार सागरदिघी का विकास चाहती है. बायरन को मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए अगर काम करने में कोई समस्या हो.” बता दें कि सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस का पराजित हुआ था, जबकि लेफ्ट समर्थिक कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुआ था.अभिषेक बनर्जी ने कहा, “आप अधीर चौधरी को सुकांत दिलीप पर हमला करते हुए कभी नहीं देखेंगे. वह भाजपा पर हमला कर रहे हैं. आप बिमान, सलीम, सुजन को कभी भाजपा पर हमला करते नहीं देखेंगे. हम उनके हमले का निशाना हैं.” अभिषेक ने सभी विरोधी पार्टियों की मिलीभगत का आरोप लगाया।
शुभेन्दु का अमानविक चेहरा सामने आया: अभिषेक
अभिषेक बनर्जी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर में शुभेंदु के काफिले ने एक शख्स को टक्कर मार दी। वह इतने असंवेदनशील और अमानवीय है कि उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के हमारे भाई को अस्पताल ले जाने की बजाय 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौराकर वहां से फरार हो गए। अभिषेक ने कहा कि कल्पना कीजिए कि वह आदमी पश्चिम बंगाल विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष है। और उसके अमानवीय कार्यो को देखिए। सोचिए अगर उसे और ताकत मिल जाए तो क्या करेगा। अभिषेक ने कहा कि हम उस परिवार के साथ खड़े हैं। उन्हें वित्तीय सहायता हम लोगों ने प्रदान कर दी हैं ।आने वाले समय में उन्हें और उनके परिवार को जो भी सहायता चाहिए वो भी हम उनको प्रदान करेंगे। क्योंकि जो चेहरा शुभेंदु अधिकारी ने जनता के सामने दिखाया है वह पूरी तरह से अमानविक है लेकिन तृणमूल जो चेहरा दिखाती है पूरी तरह से मानविक होती है।