Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

4.24 करोड़ रुपये मूल्य के 52 सोने के बिस्कुट समेत दो तस्कर चढ़े

पकड़े गये तस्करों को जब्त सोने के बिस्कुटों समेत डीआरआई कोलकाता को सौंपा गया है

08 May 2023

4.24 करोड़ रुपये मूल्य के 52 सोने के बिस्कुट समेत दो तस्कर चढ़े

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 4.24 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के 52 बिस्कुट बरामद किए हैं। इसके साथ दो तस्करों को भी पकड़ा गया है। सोमवार शाम बीएसएफ ने बताया है कि उत्तर 24 परगना जिले के आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी के जवानों ने पुख्ता सूचना के आधार पर 52 सोने के बिस्कुटों समेत बस चालक व उसके हेल्पर को पकड़ा। जब्त सोने के बिस्कुटों का वजन 6,950 ग्राम है और जिसकी अनुमानित कीमत चार करोड़ 23 लाख 64 हजार 882 रुपये है।
दरअसल, ड्यूटी पर तैनात आईसीपी पेट्रापोल के जवानों को पुख्ता खबर मिली की रॉयल मैत्री इंटरनेशनल यात्री बस (रजि. न. TR 01 G 1171) से बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी होने वाली है। यह यात्री बस अगरतला से ढाका होती हुई कोलकाता आती है। जवानों को खबर मिलने के बाद आज बस जब आईसीपी पेट्रापोल पहुंची तो जवानों ने बस को तलाशी के लिये रूकवाया और बीएसएफ के सुरक्षा चेकिंग प्वाइंट पर लेकर आये।
इसके बाद बीएसएफ के तलाशी दल ने बस की गहन तलाशी ली तो उसके फ्यूल टैंक के पास बने खोखले पाइप में 52 सोने के बिस्कुट निकले। जवानों ने तुरंत बस चालक और उसके हेल्पर को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गये तस्करों की पहचान मो. मुस्तफा (चालक) और मातुर रहमान अकंदा (हेल्पर) के रूप में हुई। ये दोनों तस्कर बांग्लादेश के रहने वाले हैं। पकड़े गये तस्करों को जब्त सोने के बिस्कुटों समेत डीआरआई कोलकाता को सौंपा गया है।
बीएसएफ महानिदेशक ने आईसीपी पेट्रापोल दौरे के दौरान जवानों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नगद ईनाम देने की घोषणा की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News