Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

निकाय चुनाव : बांदा में 1029 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 2.53 लाख मतदाता

दो नगरपालिका और छह नगर पंचायतों के 1029 उम्मीदवार चुनाव मैंदान में

10 May 2023

निकाय चुनाव : बांदा में 1029 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 2.53 लाख मतदाता

बांदा। जिले में नगरीय निकाय चुनाव में दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 74 उम्मीदवारों और नगर पालिका और नगर पंचायतों के 955 सदस्य पद के उम्मीदवारों का भाग्य गुरुवार को मतपेटियों में बंद हो जाएगा। इनकी किस्मत का फैसला जिले के 2.53 लाख मतदाता करेंगे।

जनपद की दो नगरपालिका सहित छह नगर पंचायतों के चुनाव में इस बार 2,53,770 मतदाता अपनी प्रतिनिधि को चुनेंगे। इसमें महिला वोटरों की अहम भूमिका होगी। इनकी संख्या 1,17,731 है। बांदा नगर पालिका में 1,39,287 वोटर हैं। इसमें महिला वोटरों की संख्या 65361 है। नगरपालिका अतर्रा में 37,677 वोटरों में से 17,293 महिला वोटर नगर पंचायत मटौंध में 8875 में 4047, तिंदवारी में 10,344 में 4,752 बबेरु में 25808 में 11,757, नरैनी में 14,843 में 6845 ओरन में 6010 में से 2686, विसण्डा में 10926 में से 4990 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर पंचायत व नगर पालिका का प्रतिनिधि चुनेंगे।

नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के दलीय उम्मीदवार

नगर पालिका बांदा, अध्यक्ष पद-मालती बासू (भाजपा), आदिशक्ति (कांग्रेस), गीता साहू (सपा), रिजवाना नोमानी (बसपा), श्याम देवी (भाकपा), नगर पालिका अतर्रा, अध्यक्ष पद-संगीता (भाजपा), आशा वर्मा (बसपा), पुष्पा (कांग्रेस), सुषमा पत्नी सोमचंद्र (सपा), नगर पंचायत मटौंध अध्यक्ष पद-सुधीर सिंह (भाजपा), अजय शुक्ला (कांग्रेस), बाबू (सपा), सुरेश (बसपा), निर्मला देवी (भाकपा),नगर पंचायत तिंदवारी अध्यक्ष पद -राजकुमारी (भाजपा), संगीता (बसपा), किरन देवी (कांग्रेस), प्रियंका पटेल (सपा), नगर पंचायत बबेरू (अध्यक्ष पद)-विजय पाल (भाजपा), कृष्ण पाल (बसपा), रामनिवाज (कांग्रेस), सूर्यपाल (सपा), नगर पंचायत नरैनी (अध्यक्ष पद)-नीलम (भाजपा), हरिकृष्ण (कांग्रेस), रामबाबू (बसपा), मूलचंद्र (सपा), शर्मिली बाई (भाकपा), नगर पंचायत ओरन (अध्यक्ष पद)-मनोज कुमार (भाजपा), राकेश कुमार (सपा), सन्नो (बसपा), लक्ष्मीनारायण (कांग्रेस), नगर पंचायत बिसंडा (अध्यक्ष पद)-आशा (भाजपा), सम्पत (कांग्रेस), शिवसखी (बसपा), शोभा (भाकपा),शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News