वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मल्लिक घाट शारदा पर फूट ओवर ब्रिज की मांग
कोलकाता। वार्ड 45 अंतर्गत स्ट्रांड रोड के पास मल्लिक घाट मां शारदा फूल मार्केट के पास फूट ओवर ब्रिज की मांग करते हुए संतोष पाठक ने राज्यपाल सीवी आनंद को एक ज्ञापन सौंपा।
संतोष पाठक का कहना है कि 31 नवंबर 2019 को कोलकाता नगर निगम द्वारा इस फूट ओवर ब्रिज को तोड़ दिया गया था, जिसके बाद कई बार ज्ञापन देने के बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने इस पर रेलवे और कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के भी उदासीन रवैये का आरोप लगाया। इस पर राज्यपाल ने कहा कि वे तुरंत इस मुद्दे को देखूंगा।