पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
शिंदे के साथ हेलीकॉप्टर में उद्योग मंत्री उदय सामंत और मंत्री संदीपन भूमरे सातारा जा रहे थे। बताया गया है कि हेलीकॉप्टर का एसी सिस्टम खराब हो गया था।
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर में शनिवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से मुंबई स्थित राजभवन हेलीपैड पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सातारा जा रहे थे।
बताया गया है कि राजभवन हेलीपैड से उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उसकी राजभवन के हेलीपैड पर आपात लैंडिंग कराई गई।
शिंदे के साथ हेलीकॉप्टर में उद्योग मंत्री उदय सामंत और मंत्री संदीपन भूमरे सातारा जा रहे थे। बताया गया है कि हेलीकॉप्टर का एसी सिस्टम खराब हो गया था।