Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पटना पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सांसद मनोज तिवारी ने किया स्वागत

धीरेंद्र शास्त्री पटना एयरपोर्ट से तिवारी की गाड़ी से गांधी मैदान स्थित होटल पनाश के लिए रवाना हुए।

13 May 2023

पटना पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सांसद मनोज तिवारी ने किया स्वागत

पटना। मध्य प्रदेश के बागेश्वरधाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पांच दिवसीय हनुमंत कथा आयोजन के लिए आज (शनिवार) सुबह पटना पहुंच गए । पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सांसद मनोज तिवारी ने किया। धीरेंद्र शास्त्री पटना एयरपोर्ट से तिवारी की गाड़ी से गांधी मैदान स्थित होटल पनाश के लिए रवाना हुए।

पटना एयरपोर्ट पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए गए। एयरपोर्ट के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। धीरेंद्र शास्त्री होटल पनाश से दोपहर तीन बजे नौबतपुर के लिए रवाना होंगे। नौबतपुर के तरेत पाली गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद शाम चार बजे से आयोजित हनुमत कथा में शामिल होंगे और कथा वाचन करेंगे। जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

उल्लेखनीय है कि सत्ताधारी राजद के नेता उनके दौरे का लगातार विरोध कर रहे हैं। भाजपा, बजरंग दल समेत अन्य हिन्दू संगठन धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में मजबूती के साथ खड़े हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News