Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जो पार्टी जहां दमदार, वहीं से भरे बीजेपी के खिलाफ हुंकार,’ ममता बनर्जी की 24 की स्ट्रेटेजी

उन्होंने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, दिल्ली में आप, बिहार में नीतीश, तेजस्वी और कांग्रेस उसी तरह से झारखंड में भी, जो क्षेत्रीय पार्टी मजबूत है, वहां बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़े।

15 May 2023

जो पार्टी जहां दमदार, वहीं से भरे बीजेपी के खिलाफ हुंकार,’ ममता बनर्जी की 24 की स्ट्रेटेजी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में विरोधी दलों के गठबंधन को लेकर सोमवार को साफ कर दिया है कि जो पार्टी जिस राज्य में मजबूत है। वहां वह बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़े। सभी को लेवल प्लेइंग फील्ड मिलनी चाहिए। ममता बनर्जी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विरोधी दलों के गठबंधन के सवाल पर यह जवाब दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के खिलाफ वोट है। यह भाजपा की नीतियों और सरकार के खिलाफ मतादेश है।ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ गठबंधन को लेकर बात चल रही है। वह उनकी बात कह सकती हैं, जहां भी क्षेत्रीय पार्टी मजबूत है। वहां बीजेपी नहीं लड़ाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक का विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के खिलाफ मतदान है। लोग बहुत हतोत्साहित हैं। यह बीजेपी के खिलाफ जनादेश था। वहां प्रजातांत्रिक अधिकार को बुलडोज कर दिया गया।

हर पार्टी को मिले लेवल प्लेइंगिग फील्ड

उन्होंने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, दिल्ली में आप, बिहार में नीतीश, तेजस्वी और कांग्रेस उसी तरह से झारखंड में भी, जो क्षेत्रीय पार्टी मजबूत है, वहां बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, झारखंड, तेलंगाना और पंजाब मजबूत पार्टी को प्राथमिकता मिले। एक पार्टी दूसरी पार्टी को समर्थन दें।उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में समर्थन दिया, लेकिन यह नहीं हो सकता है कि वह वहां समर्थन दे और यहां वह आकर उनसे ही लड़ाई करे। देशहित के लिए कुछ न कुछ बलिदान करना होगा।

दूसरे राज्यों में समर्थन और बंगाल में लड़ाई, यह नहीं चलेगा

ममता बनर्जी से आज के प्रेस कांफ्रेंस में यह पूछा गया कि क्या कोई कोई पार्टी बिग बॉस बनने की कोशिश कर रही है। आप ऐसा नहीं समझती है कि सभी क्षेत्रीय पार्टियों के लिए एक लेवल प्लेइंग फील्ड है। ममता बनर्जी ने कहा कि हां, सभी पार्टियों के लिए एक लेवल प्लेइंग फील्ड हो।ममता बनर्जी के आज के बयान से यह साफ हो गया है कि ममता बनर्जी का प्रस्ताव साफ है कि किसी पार्टी की श्रेष्ठता स्वीकार नहीं की जाएगी, बल्कि सभी क्षेत्रीय पार्टियां या कोई राष्ट्रीय पार्टी ही हो। वह आपस में मिलकर लड़ेगी और सभी पार्टियों को बलिदान करना होगा।ममता बनर्जी के आज के बयान से यह भी साफ हो गया है कि यह नहीं हो सकता है कि बंगाल में कांग्रेस उनके साथ लड़े और राष्ट्रीय स्तर पर वह समझौता करे। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि यदि बीजेपी के खिलाफ लडऩा है, तो कांग्रेस जैसी पार्टियों को भी बलिदान करना होगा और बंगाल में उनके खिलाफ लड़ाई बंद करनी होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News