Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

युवाओं को नई दिशा देने का काम करेगा रोजगार मेला : स्मृति ईरानी

इस अवसर पर बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को एक नई दिशा देने का काम करेगा। इस मेले से कई लोगों को राष्ट्रसेवा का मौका मिलने वाला है।

16 May 2023

युवाओं को नई दिशा देने का काम करेगा रोजगार मेला : स्मृति ईरानी

लखनऊ। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित रोजगार मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को एक नई दिशा देने का काम करेगा। इस मेले से कई लोगों को राष्ट्रसेवा का मौका मिलने वाला है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक पहल है। रोजगार मेला रोजगार सृजन तथा युवाओं के सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभायेगा।

स्मृति ईरानी ने कहा कि सरकार ने 2023 तक 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उतर प्रदेश में आज लखनऊ,वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर में नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। यहां पर 330 की जो सूची हमें दी गई है, उसमें से 38 अभ्यर्थी रायबरेली एम्स में अपनी सेवाएं देंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जनपद में स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। रायबरेली व अमेठी के लोगों की वर्षों से यह मांग थी उनके यहां उत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। कई वर्षों बाद लोगों की मांग पूरी हुई है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करना चाहती हूं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News