Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आंधी-तूफान और बारिश में 9 लोगों की जान गई, कहीं बिजली के तार तो कहीं पेड़ बने काल

चक्रवाती तूफान मोचा का राज्य के तटीय इलाकों में व्यापक असर पड़ा

16 May 2023

आंधी-तूफान और बारिश में 9 लोगों की जान गई, कहीं बिजली के तार तो कहीं पेड़ बने काल

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोचा के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में आई आंधी और तूफान के साथ बारिश में नौ लोगों की जान ले ली। जबकि कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इसे देखते हुए मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की भी आशंका है। आंधी-तूफान और बारिश के दौरान ज्यादातर लोगों की मौत बिजली तार की चपेट में आने या पेड़ों की शाखा गिरने से हुई।
चक्रवाती तूफान मोचा का राज्य के तटीय इलाकों में व्यापक असर पड़ा। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों की तरफ से मंगलवार सुबह इसकी पुष्टि करते हुए बताया गया है कि मरने वालों में शामिल खुशबू यादव (12 साल) सोमवार देर शाम हावड़ा शिवपुर के पीके रॉय लेन से ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी, उसी समय चक्रवात की वजह से टूट कर गिरे बिजली की तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।
नदिया जिले के राणाघाट के कौशिक ढाली की बैरकपुर के पार्क में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज आंधी के कारण पेड़ के नीचे खड़े इस व्यक्ति के सिर पर पेड़ की शाखा गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। इसी दौरान बैरकपुर मोहनपुर में नारियल पेड़ के नीचे दब कर सरस्वती विश्वास (40 वर्ष) की मौत हो गई।
उधर, हावड़ा के बगनान में रजनी पांडेय (42 वर्ष) की मौत हो गई। आंधी-तूफान के दौरान उसने एक पेड़ के नीचे शरण ली थी। बागनान में रामचंद्र मंडल नाम के वृद्ध की मौत हो गई। इसके अलावा, तूफान के कारण हावड़ा जिले में कई लोग घायल हुए हैं।
तेज आंधी के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से श्यामपुर निवासी प्रसून घोषाल (19 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि आंधी के दौरान बिजली का खंभा गिरने से हुगली जिले के पाशकुरा में अशरफ खान (50 वर्ष) की मौत हो गई। इसके अलावा बेलपहाड़ी में सुकांत महतो (63 वर्ष) की मौत हो गई। बेलपहाड़ी में ही आंधी की चपेट में आने से एक वृद्धा मालती मुर्मू नाम की जान चली गई। दोनों की पेड़ की डाल से दब कर मौत हो गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News