Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हत्या के प्रयास मामले मुख्तार अंसारी दोषमुक्त

सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और विवेचना उपरांत आरोपी सोनू यादव और मुख्तार अंसारी के विरुद्ध आरोप पत्र पेश किया।

17 May 2023

हत्या के प्रयास मामले मुख्तार अंसारी दोषमुक्त

गाजीपुर। जनपद के अपर सत्र न्यायाधीश एमपी-एमएलए की अदालत ने बुधवार को बहुचर्चित मीर हसन के हत्या के प्रयास मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दोषमुक्त कर दिया।

उल्लेखनीय है कि 24 नवम्बर 2009 को मोहम्दाबाद थाना गांव मलिकपुरा निवासी मीर हसन अपने घर के पास सड़क पर सुबह टहल रहे थे। तभी दो बदमाश जिनके हाथ में कट्टा था, गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चला दिए। गोली उनके कनपट्टी के बगल से निकल गई। एक बदमाश जिनका नाम सोनू यादव था। पहचान लिए जाते समय धमकी दिए कि दो दिन के अंदर जेल में जाकर मुख्तार अंसारी से मिल लो नहीं तो पूरे घर वालों को मार देंगे।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और विवेचना उपरांत आरोपी सोनू यादव और मुख्तार अंसारी के विरुद्ध आरोप पत्र पेश किया। दौरान विचारण अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक नीरज श्रीवास्तव ने कुल चार गवाहों को पेश किया। सभी ने अपना-अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी मुख्तार अंसारी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। फैसले के समय मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उपस्थित रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News