Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शादी के मंडप में लोभी दूल्हे ने की सोने की चेन की जिद,बनाया बंधक,बिना दुल्हन लौटी बारात

उल्लेखनीय है,कि बेलवनवा के श्याम महतो की बेटी कोमल की शादी पटखौलिया गांव के राजेश महतो के बेटे रोहित से तय हुई थी।

22 May 2023

शादी के मंडप में लोभी दूल्हे ने की सोने की चेन की जिद,बनाया बंधक,बिना दुल्हन लौटी बारात

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के बेलवनवा में आयोजित एक शादी समारोह में अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब शादी के मंडप में बैठे लोभी दूल्हे ने दहेज में सोने की चेन नही मिलने पर शादी करने से इनकार करने लगा।

वधू पक्ष के लोगो ने दूल्हे को समझाने की कोशिश की लेकिन वह सोने की चेन लेने की जिद पर अड़ा रहा।शादी करने से मना कर दिया।इस बात से गुस्साएं वधू पक्ष के लोगो ने दूल्हे,उसके जीजा,भाई और पिता को बंधक बना लिया,और देर रात में पंचायत बुलाई गयी। अंतत: पंचायत ने यह फैसला लिया कि शादी में वधू पक्ष का करीब 5 लाख रूपया खर्च हुआ है,उसका भुगतान वर पक्ष के लोग करे,जिसका भुगतान होने के बाद सभी को मुक्त किया गया और बिना दूल्हन के बाराती अपने घर लौट गया। उल्लेखनीय है,कि बेलवनवा के श्याम महतो की बेटी कोमल की शादी पटखौलिया गांव के राजेश महतो के बेटे रोहित से तय हुई थी। जहां तय तिथि रविवार को बारात पहुंची,जहां लड़की वालों ने बारातियों का भरपूर स्वागत किया।बारात में जयमाल का रस्म भी पूरी की गयी,वही बाराती भोज का लुफ्त उठाये।लेकिन जब शादी के मंडल में शादी की रस्म शुरू की गयी तब अचानक लड़के ने सिंदूरदान करने से मना कर दिया।

लड़का का कहना था कि जब तक सोने की चेन नहीं मिलेगी तब तक लड़की को सिन्दूर नहीं लगाएंगे। दूल्हा की इस मांग का समर्थन उसके पिता, भाई और जीजा भी कर रहे थे।अंतत:हंगामा और फिर शादी में हुए खर्च लड़की वालो के देने के बाद बिना दुल्हन के लौट गये

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News