Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मेदनीपुर ब्लास्ट: भानु के दो भतीजों की खोज में जुटी सीआईडी की टीम

इनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि विस्फोटक पदार्थ कहां से लाते थे और किस तरह पुलिस की नजर बचाकर एकत्रित करते थे

25 May 2023

मेदनीपुर ब्लास्ट: भानु के दो भतीजों की खोज में जुटी सीआईडी की टीम

कोलकाता। पूर्व मेदनीपुर के एगरा पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत की जांच में सीआईडी लगातार धरपकड़ कर रही है। एक दिन पहले बुधवार को मुख्य आरोपित दिवंगत कारखाना मालिक भानु बाग की पत्नी को पकड़ा गया। उसके बाद उसके दो भतीजों की तलाश तेज कर दी गई है।
सीआईडी के एक सूत्र ने बताया कि भानु की पत्नी गीता रानी बाग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अलावा उसके बेटे पृथ्वीराज और भतीजे इंद्रजीत को भी गिरफ्तार किया गया है। अब उसके दो अन्य भतीजों की तलाश की जा रही है। खबर है कि वे भी ओडिशा में ही छिपे हुए हैं।
भानु बाग का पूरा परिवार मिलकर इस अवैध कारखाने को चलाता था जिसमें भाई, भतीजे, साला साले और अन्य लोग शामिल रहे हैं। मामले में पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश तेज कर दी गई है। पता चला है कि ये दोनों भतीजे विस्फोटकों को लाने, एकत्रित करने और पटाखों की सप्लाई में शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि विस्फोटक पदार्थ कहां से लाते थे और किस तरह पुलिस की नजर बचाकर एकत्रित करते थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News