Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा भारत : ब्रजेश पाठक

हम 2047 के लिए तैयार हो रहे हैं जब हम आजादी के सौ साल मना रहे होंगे। कहा कि तब दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में भारत होगा।

31 May 2023

दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा भारत : ब्रजेश पाठक

सुलतानपु। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने दौरे के दूसरे दिन यानि बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत एक बदलता हुआ भारत है। हम 2047 के लिए तैयार हो रहे हैं जब हम आजादी के सौ साल मना रहे होंगे। कहा कि तब दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में भारत होगा। अभी हम पांचवीं शक्ति के रूप में हैं।

इसके पूर्व श्री पाठक बुधवार की सुबह पुलिस लाईन में गॉर्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे श्री पाठक ने कहा कि सभी केंद्र एवं प्रदेश के नेता पूरे प्रदेश में जनसम्पर्क और जनसभाएं भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन-जन का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। भारत एक बदलता हुआ भारत है।

उन्होंने कहाकि गरीब कल्याण योजना जन-जन तक पहुंची है। लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है। प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई योजनाएं उत्तर प्रदेश में शत-प्रतिशत लागू हो चुकी है।

इसके पूर्व सुबह नवसृजित स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक कक्ष व चिकित्सालय परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को भी देखा। जनपद स्तरीय व निर्माण कार्य एजेंसी के अधिकारियों एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ आकस्मिक कक्ष में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल भी पूछा।

मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के समय जिला अधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. त्रिपाठी, स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस के गोयल, रक्त कोष प्रभारी डॉ. आर. के. मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News