Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी रुजिरा 

बहरहाल रुजिरा के करीबी सूत्रों ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पहले से छूट दी गई है

06 Jun 2023

ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी रुजिरा 

कोलकाता। अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। सोमवार को वह अपने बच्चों के साथ दुबई जा रही थीं। दावा है कि इसकी जानकारी उन्होंने केंद्रीय एजेंसी को पहले से दी थी लेकिन उन्हें इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने रोक दिया और हवाई अड्डे पर ही ईडी की ओर से उन्हें नोटिस देकर गुरुवार को सीजीओ कंपलेक्स स्थिति दफ्तर में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है। 
अब रुजिरा के करीबी सूत्रों ने बताया है कि आज ही उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें विदेश जाने की छूट दी है। नियम यह है कि उसके पहले केंद्रीय एजेंसी को बताया जाना चाहिए और रुजिरा ने ईडी को पहले ही बता दिया था। बहरहाल ईडी सूत्रों ने बताया है कि रुजिरा ने इस बारे में जानकारी नहीं दी थी इसलिए उन्हें रोका गया था। इसके अलावा हाल के शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में कालीघाट वाले काकू यानी सुजयकृष्ण भद्र की गिरफ्तारी के बाद रुजिरा का विदेश जाना अपने आप में सुर्खियों में है। क्योंकि जिस कंपनी को काकू चलाते थे उसमें रुजिरा भी डायरेक्टर हैं। इसलिए माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में नाम आने के बाद यह भी संभव है कि वह देश छोडऩे की फिराक में हों। 
नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने भी कहा है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार और तस्करी के रुपये को रुजिरा के जरिए ही विदेशों में भेजा जाता रहा है। इसीलिए ईडी ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है। बहरहाल रुजिरा के करीबी सूत्रों ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पहले से छूट दी गई है। बावजूद इसके एयरपोर्ट पर उन्हें रोके जाने के खिलाफ अवमानना का मामला दाखिल किया जाएगा। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News