Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल : फाइनल में भिड़ेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में खेला जाएगा.

06 Jun 2023

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल : फाइनल में भिड़ेंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया

 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. दोनों के बीच यह खिताबी मुकाबला 7 जून से लंदन के ओवल में शुरू होगा. मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार, दोपहर 3 बजे से होगी. 11 जून को मैच का आखिरी दिन होगा. इसके बाद 12 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है. भारतीय टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत 7 जून से दोपहर 3:00 बजे से होगी, जबिक टॉस 2:30 बजे होगा. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के ज़रिए किया जाएगा. यहां आप मैच को हिंदी और इंग्लिश कॉमेंट्री के देख पाएंगे. वहीं दूरदर्शन पर फ्री में मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. 

इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ज़रिए की जाएगी, जिससे आप मोबाइल फोन पर मैच लाइव मैच का लुत्फ उठा सकें. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेल गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 44 और इंडिया ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं 29 मैच ड्रॉ हुए हैं और 1 टाई रहा है. 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, ईशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और उमेश यादव.

स्टैंबाय खिलाड़ी- यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव.

ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, माइकल नसीर, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, जोश इंगलिस, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर.

स्टैंडबॉय खिलाड़ी- मिच मार्श, मैट रेनशॉ.

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News