Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

साक्षी मलिक कांग्रेस के हाथ की कठपुतली: बबीता फोगाट

उन्होंने कहा, “देश की जनता समझ चुकी है कि आप कांग्रेस के हाथ की कठपुतली बन चुकी हो। अब समय आ गया है कि आपको आपकी वास्तविक मंशा बता देनी चाहिए क्योंकि अब जनता आपसे सवाल पूछ रही है।”

18 Jun 2023

साक्षी मलिक कांग्रेस के हाथ की कठपुतली: बबीता फोगाट

नई दिल्ली। कुश्ती खिलाड़ी और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने सांसद बृजभूषण के खिलाफ आंदोलनरत पहलवान साक्षी मलिक को कांग्रेस के हाथ की कठपुतली बताया है। उन्होंने कहा, “देश की जनता समझ चुकी है कि आप कांग्रेस के हाथ की कठपुतली बन चुकी हो। अब समय आ गया है कि आपको आपकी वास्तविक मंशा बता देनी चाहिए क्योंकि अब जनता आपसे सवाल पूछ रही है।”

कल साक्षी मलिक ने अपने पति के साथ एक वीडियो में दावा किया था कि बबीता और एक अन्य भाजपा नेता ने उन्हें जंतर-मंतर पर आंदोलन के लिए अनुमति दिलाई थी। इसके जवाब में आज बबीता ने ट्वीट कर इसे पूरी तरह झूठ बताया। उन्होंने कहा कि अनुमति में उनके सहयोग के कोई प्रमाण नहीं हैं।

बबीता ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद अब देश की जनता को समझ में आ जाएगा की नए संसद भवन के उद्घाटन के पवित्र दिन आपका विरोध और राष्ट्र के लिए जीता हुआ मेडल गंगा में प्रवाहित करने की बात कितना देश को शर्मसार करने जैसा था।


उन्होंने कहा, “बहन हो सकता है आप बादाम के आटे की रोटी खाते हों लेकिन गेहूं की तो मैं ओर मेरे देश की जनता भी खाती ही है , सब समझते हैं।” बबीता ने कहा कि वे बार-बार सभी आंदोनरत पहलवानों प्रधानमंत्री या गृहमंत्री मिलकर समाधान करने की बात कहती रहीं। लेकिन उन्हें समाधान दीपेन्द्र हुड्डा, कांग्रेस और प्रियंका गांधी व उसके साथ आ रहे उन लोगों द्वारा दिख रहा था।

उन्होंने कहा कि अब जनता इन विपक्ष के चेहरों को पहचान चुकी है। अब देश के सामने आकर उन्हें उन सभी जवानों, किसानों और उन महिला पहलवानों की बातों का जवाब देना चाहिए, जिनकी भावनाओं की आग में राजनीतिक रोटी सेंकने का काम किया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News