Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिना मुकाबले द. दिनाजपुर में एक पंचायत में जीती भाजपा तो एक पर तृणमूल

नतीजतन भाजपा उम्मीदवार अपर्णा बर्मन निर्विरोध जीत गईं

18 Jun 2023

बिना मुकाबले द. दिनाजपुर में एक पंचायत में जीती भाजपा तो एक पर तृणमूल

कोलकाता। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच चल रही है। दक्षिण दिनाजपुर जिले में तृणमूल उम्मीदवार निर्विरोध जीत रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस की गलती के कारण ग्राम पंचायत की एक सीट पर भाजपा की एक उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत हासिल की। नामांकन पत्रों की जांच के बाद देखा गया कि गंगारामपुर प्रखंड के उदय ग्राम पंचायत के एक बूथ पर भाजपा प्रत्याशी अपर्णा बर्मन निर्विरोध जीत गई हैं। स्वाभाविक रूप से इससे भाजपा खेमा उत्साहित है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी दौड़ गयी। दूसरी ओर, गंगारामपुर की दो ग्राम पंचायत सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। 
तृणमूल नेतृत्व ने दावा किया कि गंगारामपुर प्रखंड के उदय ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 41 में दो मंडल हैं। दोनों बूथ 8 और 9 में तृणमूल प्रत्याशी ने गलती से 9 लिख दिया है। इस कारण एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। नतीजा यह रहा कि बूथ संख्या 8 पर सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ने ही नामांकन बच गया और उसकी जीत हो गई। वहीं, गंगारामपुर प्रखंड के जहांगीरपुर ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 224 पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध जीत गये। इसके अलावा, नंदनपुर ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 6 पर तृणमूल उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। 
तृणमूल के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चाकिर ने कहा कि गंगारामपुर की दो पंचायत सीटों पर तृणमूल कांग्रेस निर्विरोध जीत गई है। हालांकि उदय ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 41 की घटना को हमारे प्रत्याशी ने की गलती से भाजपा की जीत हो गई। इसमें उत्साहित होने की कोई बात नहीं है। अगले 20 दिनों के भीतर कई और नाम वापस लिए जाएंगे। तृणमूल कांग्रेस कई सीटों पर निर्विरोध जीतेगी। इस संबंध में तृणमूल जिलाध्यक्ष मृणाल सरकार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की गलतियों के कारण ही भाजपा निर्विरोध जीत पाई। फार्म भरने के दौरान दो प्रत्याशियों ने एक ही बूथ नंबर दिया तो एक का नामांकन रद्द कर दिया गया। लेकिन भाजपा ने कटाक्ष करना बंद नहीं किया। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप चौधरी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी सांगठनिक रूप से पिछड़ी हुई है। आज जांच के बाद पता चला कि गंगारामपुर प्रखंड के उदय ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 41 पर भाजपा के अलावा किसी राजनीतिक दल ने चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। 
नतीजतन भाजपा उम्मीदवार अपर्णा बर्मन निर्विरोध जीत गईं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News