पीडि़त परिवार से मिला टीएमसी का प्रतिनिधि मंडल
कोलकाता। कैनिंग पूर्व से विधायक शौकत मोल्ला को राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर जेड श्रेणी की सुरक्षा का ऐलान कर दिया है। यह सुरक्षा उन्हें रविवार से ही मुहैया करा दी गई। इसको लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा से लेकर माकपा कांग्रेस ने इस पर कड़ी टिप्पणी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे राज्य के वे इकलौते ऐसे विधायक हैं जिन्हें पंचायत चुनाव के दौरान जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। यह कानून व्यवस्था के साथ पूरी तरह से दुरुपयोग है। वहीं रविवार को भांगड़ के 2 मृतक तृणमूल कर्मियों राजू नश्कर और राशिद मोल्ला के घर शौकत मोल्ला, स्नेहाशीष चक्रवर्ती और तृणमूल युवा अध्यक्ष सायोनी घोष पहुंची। तीनो ही नेताओं ने मृतक के परिवार वालों को सांत्वना दी और उन्हें न्याय दिलाने की बात कही।
दरअसल नामांकन के दौरान तृणमूल के दो कर्मियों की हत्या हो गई जिसके बाद से माहौल गरमा गया। तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर तीनो ही नेताओं ने जाकर मृतक कर्मियों के घर में उनके परिवार वालों से मुलाकात की।