Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गवर्नर ने ठुकराया चुनाव आयुक्त का नियुक्ति पत्र

हाईकोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर आप आदेश स्वीकार नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे सकते हैं। 

22 Jun 2023

गवर्नर ने ठुकराया चुनाव आयुक्त का नियुक्ति पत्र

कोलकाता। पंचायत चुनाव से पहले राज्यपाल सी वी आनंद बोस और ममता सरकार एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। दरअसल, राज्यपाल आनंद ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा का नियुक्ति पत्र स्वीकार करने से इनकार कर दिया। राज्यपाल के इस फैसले पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस आगबबूला हो गई है। टीएमसी ने राज्यपाल के इस कदम को असंवैधानिक और अनैतिक बताया है। दरअसल, बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग से पहले नामांकन के दौरान राज्यभर से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में राज्यपाल ने समन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा को चर्चा के लिए बुलाया था। लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद राज्यपाल आनंद बोस ने राजीव सिन्हा का नियुक्ति पत्र स्वीकार करने से इनकार कर दिया और इसे वापस राज्य सचिवालय भेज दिया। राज्यपाल के इस फैसले पर टीएमसी ने कड़ी आपत्ति जताई है। 
तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यपाल के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्यपाल के साथ विचार विमर्श कर राजीव सिन्हा को राज्य निर्वाचन आयोग का आयुक्त बनाया था। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद ही राजीव सिन्हा ने मुख्य चुनाव आयुक्त का भार संभाला और तबसे वह काम कर रहे थे।  उन्होंने कहा, राज्यपाल ने दो बार मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा को मिलने के लिए राजभवन बुलाया। लेकिन वे अपनी व्यस्ता के चलते नहीं आ पाए। ऐसे में राज्यपाल को समझना चाहिए। ये कदम असंवैधानिक और अनैतिक है। राज्यपाल भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं। इससे पहले कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हो रही हिंसा पर नाराजगी जाहिर की। 
दरअसल,  बंगाल में बीजेपी, कांग्रेस और माकपा समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि कुछ उम्मीदवारों के नाम कैंडिडेट्स की लिस्ट से गायब हो गए हैं। इसपर बुधवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई की और सीबीआई जांच के आदेश दिए। इस दौरान हाईकोर्ट में जस्टिस अमृता सिन्हा ने पंचायत चुनाव की हिंसा पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में इतनी हिंसा देखी गई। अगर ऐसा ही रक्तपात चलता रहा तो चुनाव को रोक देना चाहिए। उन्होंने कहा था कि ऐसी हिंसा राज्य के लिए शर्म की बात है। इतनी अव्यवस्था क्यों, राज्य चुनाव आयोग क्या कर रहा है? हाईकोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर आप आदेश स्वीकार नहीं कर सकते तो इस्तीफा दे सकते हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News