वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
यह वाकया पंजाब के तरनतारन के सरहदी गांव लखना का है।
चंडीगढ़। बीएसएफ ने शनिवार सुबह भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया। यह वाकया पंजाब के तरनतारन के सरहदी गांव लखना का है।
बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक के जवान गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने फायरिंग शुरू की। कुछ समय बाद आवाज आनी बंद हो गई। जवानों ने इलाके को सील कर सर्च अभियान शुरू किया। यह ड्रोन खेतों में गिरा मिला। जल्द ही इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।