Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'आदिपुरुष' की कमाई गिरावट जारी

एक तरफ इस फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है। इन सबका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिख रहा है।

25 Jun 2023

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'आदिपुरुष' की कमाई गिरावट जारी

बॉलीवुड स्टार प्रभास, कृति सेनॉन और सैफ अली खान की अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज हुई एक सप्ताह से ऊपर हो गया। एक तरफ इस फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है। इन सबका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिख रहा है।

फिल्म रिलीज होने के बाद पहले तीन दिन तक दमदार रहे फिल्म के कलेक्शन में सोमवार से गिरावट देखी गई। आठवें दिन भी हालात जस के तस बने रहे। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के कारण दर्शकों की थोड़ी भीड़ होने की उम्मीद थी, लेकिन ये साफ है कि लोगों ने नौवें दिन भी फिल्म नहीं देखने का फैसला किया। हालांकि निर्माताओं और लेखकों ने कुछ संवादों में बदलाव किया है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ है। दूसरे शनिवार को 'आदिपुरुष' ने करीब 5.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 268.55 करोड़ हाे गया है।

उम्मीद थी कि फिल्म पहले तीन दिन में अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन पहले दिन भारत में 86.75 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 16 करोड़ की कमाई की। पहले सोमवार की कमाई में सबसे ज्यादा गिरावट का रिकॉर्ड भी 'आदिपुरुष' के नाम है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो फिल्म अगले हफ्ते तक उतर जाएगी।

हाल ही में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर की मांग की थी। पहले ही दिन यह फिल्म नकारात्मक समीक्षाओं और विवादित संवादों के कारण विवादों में घिर गई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News