Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

घर के अंदर से दो भाइयों कै सड़े गले शव बरामद

दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

26 Jun 2023

घर के अंदर से दो भाइयों कै सड़े गले शव बरामद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बेलघरिया इलाके में एक घर के अंदर से दो भाइयों की सड़ी गली लाश बरामद हुई है। घटना पूर्व बेलघरिया के सेकंड लेन की है। स्थानीय लोगों ने घर के अंदर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जब दरवाजा तोड़ा तो एक कमरे में सड़ी गली लाश पड़ी हुई थी और दूसरे कमरे में एक कंकाल पड़ा हुआ था। पता चला है कि दोनों शव दो भाइयों के हैं। इनकी पहचान 66 साल के वीरेंद्र कुमार दे और 63 साल के धीरेंद्र कुमार दे के तौर पर हुई है। रविवार देर रात पुलिस ने शव को बरामद किया है। सोमवार को भी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि वीरेंद्र राज्य बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। दोनों भाई इस मकान में रहते थे। पिछले कई दिनों से घर में कोई गतिविधि नहीं होने से स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। रविवार देर रात जब दुर्गंध निकली तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारियों का दावा है कि बड़े भाई की मौत पांच-छह महीने पहले ही हुई थी इसलिए शरीर पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो गया है जबकि दूसरे भाई की मौत कुछ दिनों पहले हुई होगी। दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी कोलकाता में परिजनों के शव के साथ लोगों के रहने की कई घटनाएं पहले हो चुकी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News