वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
चुनाव के बाद भी केंद्रीय बल तैनाती की मांग
सिलीगुड़ी। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने गुरुवर को राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से सिलीगुड़ी सर्किट हाउस में मुलाकात किया है। अपने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ सिलीगुड़ी सर्किट हाउस में राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात के बाद बिष्ट ने पंचायत चुनाव के बाद भी राज्य में केंद्रीय बल की तैनाती की मांग राज्यपाल से किया।
मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि राज्यपाल से पंचायत चुनाव की परिस्थिति को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में जिस तरह हिंसा और खून खराबा हो रहा है।
यह राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इसलिए पंचायत चुनाव के मतदान के दिन हर बूथ पर केंद्रीय वाहिनी की तैनाती होनी अति आवश्यक है। वहीं, चुनाव के बाद करीब छह सप्ताह तक राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग उन्होंने राज्यपाल से किए है। वहीं, सांसद ने पहाड़ पर पंचायत चुनाव में उनके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को डराने धमकाने का आरोप विरोधियों पर लगाए है।