Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

पति की तलाश में फिर निकलीं राखी सावंत

राखी के इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी है।

08 Jul 2023

पति की तलाश में फिर निकलीं राखी सावंत

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टमाटर के दाम बढ़ने पर नाराजगी जताई थी। अब यह बात सामने आई है कि राखी एक बार फिर से अपने लिए पति की तलाश कर रही हैं। रितेश और आदिल खान के बाद राखी ने तीसरी बार शादी करने की इच्छा जताई, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राखी के इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर दी है।

राखी सावंत का यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में राखी भरी बारिश में अपने ही सिर पर अंडे तोड़ती नजर आ रही हैं। साथ ही ऐसा करते हुए राखी कह रही हैं, ''''मुझे एक अच्छा पति मिल जाए। वह पूछती नजर आ रही हैं कि बाबा, मैंने सारे अंडे तोड़ दिए, मेरे पति कहां हैं। इस बारे में पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा, ''अगर मैं अपने सिर पर 5 अंडे फोड़ लूं तो मुझे अच्छा पति मिलेगा।'' अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हालांकि राखी के वीडियो को नेटिज़न्स ने ट्रोल किया है। एक नेटिजन ने राखी की तुलना उर्फी से करते हुए लिखा, ''उर्फी उनसे बेहतर हैं।'' एक अन्य नेटिज़न ने लिखा, "उसे एक मनोचिकित्सक को दिखाने की ज़रूरत है।" तीसरे ने भी लिखा, ''यह बहुत अच्छा है। लेकिन खाने को इस तरह बर्बाद होते देखना बहुत दुखद है।"

इसी बीच राखी ने गुपचुप तरीके से आदिल खान से शादी कर ली थी लेकिन कुछ ही महीनों में राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उसके बाद उन्होंने आदिल से तलाक लेने का फैसला किया। फिलहाल आदिल दुर्रानी जेल में हैं और तलाक की प्रक्रिया चल रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News