वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
रहेंगी कई ट्रेने रद्द, कुछ का बदलेगा रूट
हावड़ा। हावड़ा डिवीजन के हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड, हावड़ा-बंडेल-नैहाटी, बर्द्धमान-हावड़ा, कटवा-अजीमगंज और खाना-गुमानी खंडों में ट्रैक, ओएचई और सिग्नल रखरखाव कार्य के लिए, 8 जुलाई और 9 जुलाई को एकीकृत मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। फलस्वरूप 9 जुलाई को चलने वाली ट्रेन में निम्नानुसार निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई है।
रद्दीकरण (रविवार) को
हावड़ा से: 36823, 36825, 36827, 36829, 37827, 37829, 36031, 36033, 36035, 36011, 37915।, बर्द्धमान से 36832, 36834, 36836, 36838, 36840, 36842। चंदनपुर से 36032, 36034, 36036, बरुईपारा से 36012, सियालदह से 32227, 32229, 32231,डानकुनी से 32228, 32230, 32232, बंडेल से 37749, कटवा से 37748, 37924, 03067, 03095, 03035,अजीमगंज से 03068, 03096, 03036, इसके अलावा कुछ ट्रेनों के समयसारणी में बदलाव किये गए है ।
9 जुलाई को 13031 अप (हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस) को हावड़ा से 11.05 बजे के बजाय 12.20 बजे छूटेगी। 35017 अप (बर्धमान-कटवा लोकल) को बर्द्धमान से 14.00 बजे की बजाय15.00 बजे छूटेगी। 12347 अप (हावड़ा-रामपुरहाट शहीद एक्सप्रेस) को हावड़ा से 11.55 बजे के बजाय 13.25 बजे छूटेगी, 03587 अप (बर्धमान-रामपुरहाट मेमू स्पेशल) को बर्द्धमान से 09.10 बजे के बजाय 10.10 बजे छूटेगी। 13187 अप (मां तारा एक्सप्रेस) को सियालदह से 07.20 बजे की बजाय 08.20 बजे छूटेगी। 12338 डाउन (शांतिनिकेतन एक्सप्रेस) को बोलपुर से 13.10 बजे की बजाय 15.30 बजे छूटेगी। 03098 डाउन (अजीमगंज-कटवा पैसेंजर स्पेशल) अजीमगंज से 13.15 बजे की बजाय 13.45 बजे छूटेगी। वही कुछ ट्रेनों को मोड़ा गया है। 13015 अप को बंदेल-कटवा-अहमदपुर के रास्ते मोड़ दिया जाएगा और मार्ग में उपयुक्त रूप से नियंत्रित किया जाएगा। 13054 डाउन को न्यू फरक्का (मालदा डिवीजन) से अजीमगंज-कटवा-बंडेल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। 13053 अप को बंडेल-कटवा-अजीमगंज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। कुछ ट्रेनों को कुछ घंटो के लिए नियंत्रित किया गया है इनमें 22503 अप को रास्ते में 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। 13151 अप को सियालदह डिवीजन में 30 मिनट के लिए नियंत्रित। 12322 डाउन को 45 मिनट के लिए आसनसोल डिवीजन में नियंत्रित किया जाएगा और बाकी हावड़ा डिवीजन में नियंत्रित किया जाएगा। 12504 डाउन को मार्ग में 1 घंटे के लिए नियंत्रित। 13161 अप को रास्ते में 30 मिनट तक नियंत्रित। 13016 डाउन को रास्ते में 1 घंटे 30 मिनट के लिए आसनसोल डिवीजन में नियंत्रित किया जाएगा और बाकी को हावड़ा डिवीजन में नियंत्रित किया जाएगा। 03112 डाउन को आसनसोल डिवीजन में 1 घंटे के लिए नियंत्रित किया जाएगा। 13188 डाउन को रास्ते में 15 मिनट तक नियंत्रित। 13032 डाउन को रास्ते में 30 मिनट तक नियंत्रित। 12363 अप को रास्ते में 1 घंटा 30 मिनट तक नियंत्रित। 12509 अप को रास्ते में 30 मिनट तक नियंत्रित। 03059 अप को रास्ते में 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। 13028 डाउन को 1 घंटे के लिए रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। 37834 डाउन को मार्ग में 1 घंटे के लिए नियंत्रित किया जाएगा। 37922 डाउन को रास्ते में 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। 37917 अप को रास्ते में 20 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।