Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे नौशाद, विधानसभा क्षेत्र में जाने से रोकने का आरोप

सोमवार सुबह उन्होंने पुलिस पर जानबूझकर उन्हें अपने ही विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की है।

17 Jul 2023

पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे नौशाद, विधानसभा क्षेत्र में जाने से रोकने का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र से इंडिया सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। उन्होंने राज्य पर गैरकानूनी तरीके से उन्हें अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया है।
सिद्दीकी के वकील फिरदौस शमीम ने याचिका दायर करते हुए राज्य पुलिस पर उनके मुवक्किल के मामले में अति सक्रिय होने का आरोप लगाया है। उन्होंने उस कानूनी प्राधिकार पर भी सवाल उठाया जिसके आधार पर राज्य पुलिस एक निर्वाचित विधायक को निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक सकती है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ ने याचिका स्वीकार कर ली है। इस सप्ताह के दौरान किसी भी दिन मामले की सुनवाई होगी।
आठ जून को त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के लिए मतदान की तारीख घोषित होने के बाद से भांगड़ में काफी हिंसा हुई। आईएसएफ और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प के बाद भांगड़ में कुल मिलाकर चार लोगों के हताहत होने की खबर है।
बाद के चरण में भांगड़ में धारा 144 लागू कर दी गई और विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर बैरिकेड्स लगा दिए गए।
रविवार को, जैसे ही सिद्दीकी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, उन्हें वहां मौजूद एक विशाल पुलिस दल ने रोक दिया। आईएसएफ विधायक की मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई।
यहां तक कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात करने के सिद्दीकी के अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने विधायक को स्पष्ट रूप से बताया कि भांगड़ में तब तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती जब तक कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से अगले निर्देश नहीं मिलते। जिद पर अड़े सिद्दीकी रविवार सुबह से दोपहर तक वहीं इंतजार करते रहे और आखिरकार वापस लौटे। सोमवार सुबह उन्होंने पुलिस पर जानबूझकर उन्हें अपने ही विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News