Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तराखंड : चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, करंट आने से 15 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने घटना पर दु:ख जताया है। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा ली जा रही है। आपदा परिचालन केंद्र ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की है।

19 Jul 2023

उत्तराखंड : चमोली नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, करंट आने से 15 लोगों की मौत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह नमामि गंगे प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई सात अन्य झुलस गए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना पर दु:ख जताया है। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा ली जा रही है। आपदा परिचालन केंद्र ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि बीते रोज एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिजन मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे थे। परिजनों का कहना था कि जब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाता है वे शव को नहीं उठाने देंगे। बुधवार की सुबह मृतक के परिजन, ग्रामीण आदि करीब 35 से 40 लोग घटना स्थल पर पहुंचे, जहां टीन शेड में अचानक करंट आने से ये लोग उसकी चपेट में आ गए। इस कारण से 15 लोगों की मौत हो गयी। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि करंट इतना तेज था कि लोगों के शरीर तक फट गए। करंट आने के बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसमें धमाका हो गया। कुछ लोगों के नदी में कूदने की भी खबर है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह ने बताया कि कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना में 15 लोगों के हताहत होने का समाचार मिला है। इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं। सभी बचाव दल जिला प्रशासन, एसडीआरएफ सहित अन्य दल लगे हुए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा ली जा रही है। जो भी अनुबंधित सहायता होगी उसे पूरा किया जाएगा।

इसके लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं। इसकी जांच एडीजी लॉ एंड आर्डर वी. मुरुगन, देहरादून कर रहे हैं।

आपदा परिचालन केंद्र ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हादसे के समय कुल 22 लोग वहां पर मौजूद थे। इसमें से 15 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य लोग घायल हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News