राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ छालीमा को कैनिंग अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दक्षिण 24 परगना। दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना अंतर्गत हाटपुकुरिया ग्राम पंचायत के दक्षिण डेविसाबाद गांव में बुधवार की देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत महिला का नाम छालिमा लश्कर सरदार (31) बताया गया है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, छालीमा की शादी सात साल पहले दक्षिण डेविसाबाद गांव निवासी बाबूराली सरदार के साथ हुई थी। दंपत्ति का एक पांच साल का बेटा भी है।
आरोप है कि महिला बुधवार रात खा-पीकर अपने कमरे में सो रही थी। रात तकरीबन दो बजे अचानक कई बदमाशों ने छालीमा के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि शोर सुनकर पहुंची छालीमा ने जब टार्च जलाया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। छामिला तत्काल जमीन पर गिर पड़ी। इधर गोली की आवाज सुनकर छालीमा के परिजन और पड़ोसी आए। तब तक अपराधी भाग चुके थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ छालीमा को कैनिंग अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। लेकिन खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला था।