Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अवैध हथियार लहराने का आरोपी जिला पार्षद नीतीश कुमार गिरफ्तार

जिसके बाद मामला काफी हाई प्रोफाइल हो गया तथा चार महीने बाद पुलिस को आरोपित जिला पार्षद को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

20 Jul 2023

अवैध हथियार लहराने का आरोपी जिला पार्षद नीतीश कुमार गिरफ्तार

बेगूसराय। बेगूसराय जिले की पुलिस ने गोलीबारी करने के आरोपी जिला परिषद सदस्य नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। नीतीश कुमार को चकिया क्षेत्र के रूपनगर गांव में गुप्ता-लखमीनिया बांध के समीप से गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को चकिया सहायक थाना की पुलिस को सूचना मिली कि जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या-20 का सदस्य नीतीश कुमार अपने कुछ सहयोगियों के साथ गांव में गुप्ता-लखमीनिया बांध के समीप है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर नीतीश को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर से उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ जारी रहने के कारण पुलिस अभी इस संबंध में कुछ नहीं बोल रही है।
उल्लेखनीय है कि रूपनगर गांव निवासी संजीव कुमार राय उर्फ खुरखुर ने नीतीश एवं उसके आठ सहयोगियों पर होली के दिन गोलीबारी और जानलेवा हमला करने का मामला थाना में दर्ज कराया था।उस समय नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे अवैध हथियार के प्रदर्शन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद नीतीश ने आरोप लगाया था कि अवैध खनन का विरोध करने पर उसे फंसाया जा रहा है। जिसके बाद मामला काफी हाई प्रोफाइल हो गया तथा चार महीने बाद पुलिस को आरोपित जिला पार्षद को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News