Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मणिपुर की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया : निर्मला सीतारमण

गुवाहाटी में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अलंकरण समारोह में भाग लेते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने मणिपुर में हाल की घटना के बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए यह टिप्पणी की।

21 Jul 2023

मणिपुर की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया : निर्मला सीतारमण

गुवाहाटी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मणिपुर की घटना से आज पूरा देश शर्मसार है। मणिपुर संवेदनशील और गंभीर परिस्थितियों से जूझ रहा है और साथ ही इस तरह की घटना ने सभी को आहत किया है।

गुवाहाटी में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अलंकरण समारोह में भाग लेते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने मणिपुर में हाल की घटना के बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कल संसद सत्र की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री ने मणिपुर में हुई घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना का वर्णन करने के लिए कोई भाषा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कार्रवाई करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि दोषियों को उचित सजा मिलेगी।

मणिपुर में हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो महिलाओं को पुरुषों के एक समूह द्वारा नग्न करते और प्रताड़ित करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना 4 मई की है। यह घटना इसलिए प्रकाश में नहीं आई, क्योंकि मणिपुर में सांप्रदायिक झड़पों के मद्देनजर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद देश भर के लोगों को इस जघन्य कृत्य के बारे में पता चला। देशवासियों ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है।

इस बीच, प्रधानमंत्री ने गुरुवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र से पहले मणिपुर में हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे शर्मनाक करार दिया। उन्होंने दोषियों को उचित सजा देने का भी आदेश दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News