Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मिल गई राज्यपाल की सहमति, 24 जुलाई से ही आरंभ होगा विधानसभा का मानसून सत्र

इसके साथ ही आगामी 24 जुलाई से विधानसभा का सत्र शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों ने बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय इस बारे में ने राज्यपाल से बात की है।

22 Jul 2023

मिल गई राज्यपाल की सहमति, 24 जुलाई से ही आरंभ होगा विधानसभा का मानसून सत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने आखिरकार राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसके साथ ही आगामी 24 जुलाई से विधानसभा का सत्र शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों ने बताया है कि विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभन देव चट्टोपाध्याय इस बारे में ने राज्यपाल से बात की है।

सूत्रों ने बताया है कि एक दिन पहले 21 जुलाई के मंच पर ही विमान बनर्जी और चट्टोपाध्याय के बीच मानसून सत्र की राह में रोड़े को हटाने को लेकर विस्तार से बातचीत हुई थी। शोभनदेव ने बताया कि वह खुद ही राज्यपाल से बात करने को इच्छुक हैं। राजभवन सूत्रों ने बताया है कि राज्यपाल ने संसदीय कार्य मंत्री को बताया कि किसी भी तरह से विधानसभा के सत्र को रोकना उनका मकसद नहीं बल्कि केवल इतना जानना था कि आखिर इतने शॉर्ट नोटिस पर विधानसभा का सत्र क्यों शुरू किया गया। इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि कई महत्वपूर्ण बिल पारित किए जाने हैं इसीलिए राज्य सरकार ने तुरंत सदन का सत्र शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके बाद शनिवार को दोपहर के समय राज्यपाल ने विधानसभा के मानसून सत्र को अनुमति दी। अब सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News