पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोने के नौ बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसका वजन 1049.39 ग्राम और कीमत 62 लाख 80 हजार 599 रुपये है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोने के नौ बिस्कुट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसका वजन 1049.39 ग्राम और कीमत 62 लाख 80 हजार 599 रुपये है।
बीएसएफ की ओर से सोमवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि रविवार रात पुख्ता सूचना के आधार पर सीमा चौकी महतपुर के पास नाजीपुर बस स्टैंड से दो तस्करों को हिरासत में लिया गया। दोनों की तलाशी लेने पर सोने के नौ बिस्कुट बरामद किए गए। इनकी पहचान शाहजहां मंडल और अशीफुर अहमद मंडल के तौर पर हुई है। सोने की खेप वे कोलकाता में निताई नाम के एक व्यक्ति को सौंपने वाले थे। दोनों को कस्टम विभाग के तेहट कार्यालय में सौंप दिया गया है।