वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जहां तक मालदह वाली घटना की बात है तो वह तो एक ही परिवार या दो गुटों के बीच की घटना है। इसलिए उसकी तुलना मणिपुर की घटना से नहीं की जानी चाहिए।
हुगली। हाल ही में प्रदेश भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया था कि बंगाल के विभिन्न इलाकों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार ने स्वयं प्रेस कांफ्रेंस कर पश्चिम बंगाल के पांचाला (हावड़ा), मालदह, अलीपुरदुआर सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा जोरों-शोर से उठाया था। इसके बाद बंगाल भाजपा राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई थी।
श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोडी है। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कल्याण ने कहा कि भाजपा के सांसदों ने इस राज्य में अपनी जमीन दी है।
वर्ष 2021 से 2023 तक बंगाल भाजपा नेताओं ने दिल्ली को लगातार यह आश्वासन दिया था कि वे पश्चिम बंगाल में पार्टी को पुनर्स्थापित करेंगे। लेकिन अब वे व्यर्थ साबित हो चुके हैं। इसलिए उनकी अभिनेत्रियां अभिनय कर रहीं है। अपने आंख के आंसू दिखा रहीं है। मणिपुर की घटना सच में जघन्य है। जहां तक मालदह वाली घटना की बात है तो वह तो एक ही परिवार या दो गुटों के बीच की घटना है। इसलिए उसकी तुलना मणिपुर की घटना से नहीं की जानी चाहिए।