वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर बाद राजकोट पहुंचे। यहां उन्होंने राजकोट के हीरासर ग्रीनफिल्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने राजकोट के केकेवी ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।
राजकोट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर बाद राजकोट पहुंचे। यहां उन्होंने राजकोट के हीरासर ग्रीनफिल्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने राजकोट के केकेवी ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां रेसकोर्स मैदान पर एक जनसभा संबोधित करते हुए राजनीतिक विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार अपराह्न राजकोट के हीरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान से उतरे। यहां उन्हाेंने एयरपोर्ट का रिबन काटकर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने राजकोट में सौनी योजना लिंक-3 प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण किया।
राजकोट के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। अहमदाबाद से वे सीधे राजभवन जाएंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगे। राजभवन में प्रधानमंत्री विभिन्न बैठकों के जरिए प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन से पूर्व एयरपोर्ट के संचालन के लिए ग्रीन सिग्नल देते हुए लाइसेंस सुपुर्द कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार के हाथों हीरासर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लाइसेंस राजकोट एयरपोर्ट के निदेशक दिगंतत बोराह को दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजकोट का हीरासर ग्रीनफिल्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2500 एकड़ में तैयार किया गया है। इसके निर्माण पर कुल 1400 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस एयरपोर्ट में 250 एकड़ में ग्रीन जोन, 524 एकड़ जमीन में यात्रियों की सुविधा व्यवस्था विकसित की गई है। 250 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट एविएशन पार्क तैयार किया गया है।